पालक कोफ्ता रेसिपी | Palak Kofta in hindi | पालक कोफ्ता करी

पालक कोफ्ता रेसिपी | palak kofta Recipe in hindi | पालक कोफ्ता करी

पालक कोप्ता रेसिपी (palak kofta Recipe in hindi): अलग-अलग सब्जियों के बने कोप्ते आप  ने तो बहुत बार खाए होगे लेकिन पालक कोप्ता की रेसिपी सभी कोप्ता रेसिपी से हट कर होता है इस सब्जी की खासियत यह है की आप इसे बिना किसी परेशानी के आसानी से घर पर फटा-फट बना सकते है इस डिस को रोटी या पराठा किसी के साथ भी खा सकते हो

पालक कोफ्ता बनाने की सामग्री:

कोफ्ते के लिए:

  • पालक – 2 कप (कटा हुआ)
  • आलू – 2 मध्यम आकार के (उबले हुए और पीसे हुए)
  • कार्नफ्लोर  – 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 छोटी (कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

ग्रेवी के लिए:

  • प्याज – 2 मध्यम आकार के (कटी हुई)
  • टमाटर – 2 मध्यम आकार के (कटे हुए)
  • हरा मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल – 2 टेबल स्पून

इसे भी पढ़े- Rava Upma Recipe in Hindi: झटपट, हेल्दी और स्वाद से भरपूर नाश्ता रवा उपमा रेसिपी

तैयारी की विधि: palak kofta Recipe in hindi

कोफ्ते तैयार करें:

  • सबसे पहले कटे हुए पालक को एक बाउल में डालें और उसमें उबले हुए और पीसे हुए आलू, कार्नफ्लोर  फ्लोर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालें।
  • सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें।
  • अब मिश्रण से छोटे-छोट गोल कोफ्ते बनाएं।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कोफ्ते तलें। तलते समय हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। फिर निकालकर रखें।( कोप्ता को मीडियम आंच पर तले )

इसे भी पढ़े- Bread Pakoda Recipe in Hindi: ब्रेकफास्ट में बच्चों को पसंद आएगा ब्रेड पकोड़ा, इस तरह मिनटों में करें तैयार

ग्रेवी बनाएं (जारी):

  • एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज डालें। उन्हें अच्छे से सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर उसमें कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।
  • अब इसमें हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, और नमक डालें। सभी मसालों को मिलाएं और अच्छे से पकाएं।
  • जब मसाले अच्छे से पक जाएं और तेल अलग हो जाए, तो इसमें पानी डालें और धीरे-धीरे गैस धीमी करें।
  • साथ ही कोफ्ते डालें और धीरे-धीरे मिश्रण को पकाए।
  • अच्छे से पकने के बाद गरम गरम पालक कोफ्ता तैयार है।
  • इसे गरमा-गरम रोटी, नान, या चावल के साथ परोसें।

पालक कोप्ता बनाने के लिए टिप्स :

  •  पालक को साफ़ करने के बाद उसे अच्छे से धोएं ताकि कोई भी कीड़े या मिट्टी बची न रहे।
  • कोफ्तों को बनाते समय सावधानी बरतें। मिश्रण को अच्छे से मिलाकर गोल शेप में बनाएं ताकि वे फ्राई करने पर टूट न जाएं।
  • कोफ्तों को तलते समय ध्यान दें कि तेल अधिक गरम न हो, वरना वे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम नहीं होंगे।
  •  ग्रेवी के लिए मसालों का सही अनुपात रखे , ताकि रंग, स्वाद और खुशबू सही हो।

पालक कोफ्ता रेसिपी के लाभ: palak kofta Recipe benefit in hindi

पालक कोफ्ता रेसिपी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें पालक का सेहतमंद और पोषण से भरपूर लाभ भी होता है। पालक में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, और कैल्शियम से भरपूर पालक आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और पाचन को सुधारता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको palak kofta  Recipe बनाने की विधि बहुत पसंद आया  होगा, अगर आप को यह रेसिपी पसंद है तो गर पर जरुर बनाये और नीचे comment कर के बताए की आपको यह  palak kofta Recipe in hindi  कैसी लगी और अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले, इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप हमें  comment कर के पूछ सकतें है, हम आपका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे |

                                                                                                                                             आप सभी का बहुत बहुत धन्यबाद 

यह भी पढ़े- 

Poha Pizza Balls Recipe: बर्गर-चाउमीन नहीं अब ट्राय करें बच्चों की फेवरेट पोहा पिज्जा बॉल्स, जानें रेसिपी

Moringa Sabji Recipe: जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद है मोरिंगा की सब्जी, इस आसान तरीके से बनाएं

झटपट बनाएं स्वादिष्ट कटहल की सब्जी | Kathal Ki Sabji Kaise Banate Hain

Leave a comment